{"_id":"6a44aa75fe88841c9a0cf6db","slug":"video-mandi-aut-rockfall-woman-death-rain-roads-closed-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: औट में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, कार से उल्टी करने के लिए उतरी थी नालागढ़ की महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: औट में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, कार से उल्टी करने के लिए उतरी थी नालागढ़ की महिला
Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:19 AM IST
मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को औट में दर्दनाक हादसा हो गया। औट के शनि मंदिर के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से नालागढ़ निवासी एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ कार में सफर कर रही थी। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर वह उल्टी करने के लिए कार से नीचे उतरी, तभी ऊपर से अचानक पत्थर गिरा और वह उसकी चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लगातार बारिश से मंडी जिले में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार जिले में 28 सड़क मार्ग बंद हैं, जबकि 198 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है। विभाग सड़कें खोलने और बिजली बहाल करने में जुटे हैं। बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। नदी का बहाव तेज होने से प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के किनारे नहीं जाने तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि से बचने की अपील की है। निचले क्षेत्रों के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। एसपी विनोद कुमार ने खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।