{"_id":"6afac8462e6d9cd0b30d5c38","slug":"video-nalagarh-company-recruitment-10-posts-mandi-interviews-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: नालागढ़ की कंपनी में 10 पदों पर भर्ती, मशीन ऑपरेटर और वेल्डर समेत कई पदों के लिए साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: नालागढ़ की कंपनी में 10 पदों पर भर्ती, मशीन ऑपरेटर और वेल्डर समेत कई पदों के लिए साक्षात्कार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:39 PM IST
Link Copied
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की कंपनी में रोजगार पाने का युवाओं के पास अवसर है। सोलन जिला के नालागढ़ स्थित मैसर्स साइलक्सा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्रॉफ्ट्समैन के कुल 10 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए मंडी जिला के धर्मपुर और सुंदरनगर में 19 और 20 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 14 हजार से 17 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है। चयनित युवाओं को नालागढ़ (सोलन) में तैनाती दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, उनकी छायाप्रतियों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित स्थान पर सुबह 10:30 बजे पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 19 नवंबर को विकास खंड धर्मपुर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय और 20 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 या कंपनी के मोबाइल नंबर 93500-11069 पर संपर्क किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।