{"_id":"6a449650b8c330f5a808b167","slug":"video-nit-non-teaching-staff-continued-their-sit-in-protest-in-kurukshetra-for-the-second-day-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे एनआईटी के गैर-शिक्षक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे एनआईटी के गैर-शिक्षक कर्मचारी
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में कंसल्टेंट नियुक्तियों के विरोध में गैर-शिक्षक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने निदेशक कार्यालय के बाहर धरना देकर संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों कंसल्टेंट की नियुक्तियां तत्काल रद्द करने की मांग दोहराई।
कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्थान के अधिकांश गैर-शिक्षक कर्मचारी इन नियुक्तियों का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त करने से कार्यरत कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही लंबे समय से लंबित एमएसीपी, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी मामलों का भी समाधान नहीं किया जा रहा।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की भी अपील की। धरने के दौरान कर्मचारियों ने संस्थान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।