{"_id":"6a4500462f1d7cc0820dbde1","slug":"video-bilaspur-deputy-commissioner-visits-homes-for-census-2027-inspects-arrangements-on-the-ground-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: जनगणना-2027 के लिए घर-घर पहुंचे उपायुक्त, फील्ड में उतरकर परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: जनगणना-2027 के लिए घर-घर पहुंचे उपायुक्त, फील्ड में उतरकर परखी व्यवस्था
बिलासपुर। जनगणना-2027 के पहले चरण में जिला प्रशासन ने फील्ड स्तर पर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में उपायुक्त राहुल कुमार बुधवार को बिलासपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और घर-घर जाकर चल रही जनगणना प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ कई परिवारों से बातचीत कर जनगणना कार्य का जायजा लिया। मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे जनगणना कर्मियों को सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जनगणना कर्मियों द्वारा अपनाई जा रही डिजिटल प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह आधुनिक तकनीक के माध्यम से की जा रही है और प्रगणक एचएलओ मोबाइल ऐप के जरिए प्रत्येक घर की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। इससे आंकड़ों की शुद्धता बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।