{"_id":"6a455246f2a7a2bd5708f18d","slug":"video-kanpur-faiz-son-of-mahfuz-and-carrying-a-rs25000-reward-arrested-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का आरोपी इनामी फैज गिरफ्तार, अब चार्जशीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का आरोपी इनामी फैज गिरफ्तार, अब चार्जशीट की तैयारी
किसी को डराकर तो किसी को बहलाकर उनके बैंक खुलवाने के बाद उससे करोड़ों का लेनदेन करने के एक और आरोपी फैज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस अब पूरे मामले में चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी का पिता और गिरोह का सरगना महफूज उर्फ पप्पू छुरी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में अब तक 10 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
बता दें कि फरवरी में 24 लाख की लूट से बोगस फर्में बनाकर करीब 3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का मामला खुला था। गिरोह का सरगना जाजमऊ निवासी महफूज पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि जब गिरोह पर शिकंजा कसा गया और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हुईं तब फैज दो बैगों में करीब एक करोड़ रुपये लेकर भाग निकला था।
कानपुर से निकलने के बाद वह कोलकाता में अपने रिश्तेदार के घर भी गया था। वहां उसने एक बड़ी रकम अपनी महिला रिश्तेदार को दी है। इसके बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। यही वजह थी कि उस पर इनाम 25 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया था। मामले में लगभग सारी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।