{"_id":"6a45524c369a4f5a350343e3","slug":"video-case-of-rioting-registered-against-50-people-for-creating-a-disturbance-in-the-golu-murder-case-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोलू हत्याकांड में उपद्रव करने वाले तीन नामजद समेत 50 पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलू हत्याकांड में उपद्रव करने वाले तीन नामजद समेत 50 पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज
महाराजपुर के हाथीपुर गांव में सोमवार को उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मामले में तीन नामजद समेत 50 लोगों पर बलवा, भड़काऊ भाषण देने व हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गांव में पीएसी की गश्त जारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
बता दें कि 17 जून को दो दिनों से लापता डीसीएम चालक गोलू सिंह का हाईवे पर शव मिला था। परिजन ने गांव के ही इशाक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही थी। सोमवार को गोलू के परिजन के साथ कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने गांव में घूम-घूमकर दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि सोमवार को उपद्रव करने वाले नीरज श्रीवास्तव, राम गुप्ता व अर्पित पांडे समेत 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। मामले में कुछ भड़काऊ वीडियो भी सामने आ रहे हैं। उनका संज्ञान लिया जा रहा है। फिलहाल गांव में पीएसी तैनात है। वहीं, आरोपी इशाक और नवीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें इटावा, फतेहपुर और उन्नाव में दबिश दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।