{"_id":"6a45598f20105759ca05be71","slug":"video-dangling-power-lines-near-shri-vaishnav-math-samneghat-pose-danger-devotees-demand-improvements-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सामनेघाट के श्री वैष्णव मठ के पास लटकते बिजली तार बने खतरा, भक्तों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामनेघाट के श्री वैष्णव मठ के पास लटकते बिजली तार बने खतरा, भक्तों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग, VIDEO
सामनेघाट (मदरवां) स्थित श्री वैष्णव मठ के आसपास बिजली विभाग की लापरवाही से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मठ तक जाने वाली गली में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जबकि जगह-जगह तारों का जाल फैला हुआ है। इसके अलावा कई बिजली के खंभे भी जर्जर हो चुके हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री वैष्णव मठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने आते हैं। ऐसे में नीचे लटकते बिजली के तार और जर्जर खंभे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ गया है, क्योंकि पानी भरने और नमी के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों और मठ से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बिजली विभाग से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि लटकते तारों को ऊंचा किया जाए, जर्जर खंभों को बदला जाए और पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनहित को देखते हुए शीघ्र समाधान कराने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।