{"_id":"6a450b14f2a7a2bd5708f157","slug":"video-doctors-is-also-ahead-in-sports-along-with-serving-humanity-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानव सेवा में आगे, खेलकूद में दिखा रहे दम; ये डॉक्टर हैं बेमिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानव सेवा में आगे, खेलकूद में दिखा रहे दम; ये डॉक्टर हैं बेमिसाल
डॉक्टर...मरीज की जान ही नहीं बचा रहे। जरूरत पर समाजसेवा से भी पीछे नहीं हैं। मरीजों के लिए रक्तदान कर रहे हैं। यहां तक कि बीमारी से होने वाली मौत से विचलित होकर तंबाकू के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शहर में ऐसे भी चिकित्सक हैं, जो खेलकूद में दम दिखा रहे हैं। मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे ही चिकित्सक समाज के लिए प्रेरक का कार्य कर रहे हैं। कैंसर मरीजों को तिल-तिल मरते देख एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने कैंसर और तंबाकू के खिलाफ जंग छेड़ दी। सामाजिक संगठनों के सहयोग से बेटियों को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवा रही हैं। इन्होंने बताया कि 2006 में एसएन में नियुक्त हुईं। देखा कि कैंसर से जान ही नहीं आर्थिक रूप से भी लोग बर्बाद हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए अभियान चलाया। मरीज के लिए रक्त की जरूरत तो एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के डॉ. केएस दिनकर कदम बढ़ा देते हैं। इन्होंने बताया कि 2009 में मरीज के ऑपरेशन के लिए रक्त की जरूरत थी, दो-तीन में जरूरी यूनिट नहीं हो पाईं। एक की कमी पड़ी तो मैंने पहली बार रक्तदान किया। इसके बाद ऐसा जुनून जागा कि अभी तक 53 बार रक्तदान कर चुका हूं। इलाज के साथ रक्तदान से मन को प्रसन्नता मिलती है। यूरोलॉजिस्ट एंड एंड्रोलॉजिस्ट शूटर डॉ. अरुण तिवारी का युवाओं जैसा जोश है। ये 68 की उम्र में भी सटीक निशाना लगा रहे हैं। इन्होंने राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में 70 से अधिक मेडल हासिल किए हैं। इसमें राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 7 स्वर्ण और एक रजत मेडल हैं। बताया कि चिकित्सकीय कार्य के थकान को वे खेलकूद से दूर करते हैं। आज भी वे तीन घंटे शूटिंग का अभ्यास भी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।