{"_id":"6a44b772950a61aa950c88be","slug":"video-doctors-day-medical-college-nahan-doctors-honoured-inner-wheel-club-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: डॉक्टर्स डे पर नाहन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सम्मानित, इन्नरव्हील क्लब ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: डॉक्टर्स डे पर नाहन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सम्मानित, इन्नरव्हील क्लब ने जताया आभार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:15 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर मेडिकल कॉलेज नाहन में कार्यरत चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक की ओर से मेडिकल कॉलेज परिसर में एक सादा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्य सीमा वर्मा, भावना रत्न और अलका सहित अन्य महिलाओं ने चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन की रक्षा करने और बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह में डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने चिकित्सकों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।