Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Inquiry into the dispute over ancient Shani Dev temple by trust and authorized committee has begun in agra
{"_id":"6a450b3a41a55f5e480995c8","slug":"video-inquiry-into-the-dispute-over-ancient-shani-dev-temple-by-trust-and-authorized-committee-has-begun-in-agra-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के प्राचीन शनिदेव मंदिर विवाद में ट्रस्ट और अधिकृत समिति की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के प्राचीन शनिदेव मंदिर विवाद में ट्रस्ट और अधिकृत समिति की जांच शुरू
आगरा के रुनकता स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बाद अब पुलिस ट्रस्ट और मंदिर संचालन के अधिकार को लेकर जांच कर रही है। रजिस्ट्रार से अधिकृत समिति की जानकारी मांगी गई है, जबकि ट्रस्ट के दस्तावेजों की भी जांच होगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर के ट्रस्ट और समिति को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वर्तमान में मंदिर का वैधानिक संचालन किसके पास है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रस्ट सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि वर्ष 2019 में उनके ट्रस्ट का पंजीकरण हुआ था। उनका आरोप है कि बाद में दूसरी समिति बनाकर विवाद खड़ा किया गया। उन्होंने इसकी शिकायत चिटफंड कार्यालय में की, जहां से दो बार नोटिस भी जारी हो चुके हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2021 और 2023 में ग्रामीणों की पंचायत के बाद उन्हें मंदिर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने फिलहाल किसी नए व्यक्ति को मंदिर संचालन में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उनको पुलिस ने जानकारी लेने के लिए बुलाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।