{"_id":"6a450b507f007e27d50ede3f","slug":"video-food-department-team-seizes-adulterated-paneer-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दूध में मक्खी-मच्छर, पनीर में आ रही थी दुर्गंध; घर में बन रहे मिलावटी उत्पाद को देख चौंके एफएसडीए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दूध में मक्खी-मच्छर, पनीर में आ रही थी दुर्गंध; घर में बन रहे मिलावटी उत्पाद को देख चौंके एफएसडीए अधिकारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने किरावली के कुकथला में घर में बने अवैध निर्माण इकाई में 200 किलो मिलावटी पनीर और दूध पकड़ा है। यहां गंदगी भी पसरी हुई थी। दूध में मक्खी-मच्छर तैर रहे थे। पनीर में दुर्गंध आ रही थी। सेहत के लिए असुरक्षित होने के चलते 200 किलो पनीर और दूध नष्ट करा दिया है। जांच के लिए तीन नमूने भी लिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर रविंद्र कुमार परिहार, राकेश कुमार, आशुतोष सिंह और अमित कुमार की टीम ने कुकथला स्थित एक घर में छापा मारा। यहां संचालक शिव कुमार मिला। इनसे निर्माण इकाई का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। इसमें गंदगी बिखरी हुई थी, कर्मचारी एप्रिन नहीं पहने हुए थे। ड्रम में मिश्रित दूध भरा हुआ था, इसमें मक्खी-मच्छर पड़े हुए थे। पनीर भी रखा हुआ था, ये भी खुले में रखा था। सूंघने पर इसमें दुर्गंध आ रही थी। पास में ही 40 किलो घी भी मिला। इससे प्रतीत हो रहा है कि क्रीम निकालने के बाद बचे दूध का पनीर बनाया जा रहा था। क्रीम से घी बनाकर बेचा जा रहा था। ऐसे में 50 किलो पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध को नष्ट करा दिया है। इनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। घी, दूध और पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। बिना लाइसेंस के निर्माण इकाई संचालित करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।