{"_id":"6a450b58f1ae6b398c069ef1","slug":"video-dr-bhimrao-ambedkar-university-has-entered-its-100th-year-in-agra-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 14 कॉलेजों से शुरू हुआ सफर, 1000 तक पहुंचा कारवां; 99 साल में शिक्षा का महाकेंद्र बना आगरा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 14 कॉलेजों से शुरू हुआ सफर, 1000 तक पहुंचा कारवां; 99 साल में शिक्षा का महाकेंद्र बना आगरा विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (पूर्व में आगरा विश्वविद्यालय) उत्तर भारत में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। 1 जुलाई 1927 को 14 कॉलेजों की संबद्धता के साथ शुरू हुए विश्वविद्यालय ने 1,000 से अधिक कॉलेजों तक का सफर तय किया। हालांकि, 2021 में अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शुरू होने पर 400 से अधिक कॉलेज उससे संबद्ध हो गए। आंबेडकर विश्वविद्यालय से अब भी करीब 600 कॉलेज जुड़े हुए हैं। आगरा विश्वविद्यालय की नींव ए डब्ल्यू डेविस, मुंशी नारायण प्रसाद अस्थाना, डॉ. एलपी माथुर, लाला दीवान चंद, राय बहादुर आनंद स्वरूप और डॉ. ब्रजेंद्र स्वरूप ने रखी थी। शुरुआत में इसका अधिकार क्षेत्र यूनाइटेड प्रोविंसेस ऑफ आगरा, सेंट्रल इंडिया और राजपूताना तक फैला हुआ था। इससे 14 कॉलेज संबद्ध थे और 2530 छात्र थे। इनमें से 1475 छात्र यूनाइटेड प्रोविंसेस से थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।