{"_id":"6a450b49e876b07b350c4551","slug":"video-recruitment-for-anganwadi-workers-and-helpers-has-begun-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 708 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 708 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे होगा चयन
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में मानदेय आधारित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इन पदों के लिए केवल 12वीं पास महिला अभ्यर्थी 20 जुलाई रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 386 और सहायिका के 322 पदों सहित कुल 708 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदिका की उम्र एक जनवरी, 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में किसी भी वर्ग को कोई अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट से लेकर परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता के आधार पर बनी मेरिट से होगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा अथवा साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। आवेदिका को रिक्त पद वाले संबंधित वार्ड (शहरी) या ग्राम सभा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन केवल विभागीय वेबसाइट upaganwadibharti.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन फॉर्म किसी भी दशा में मान्य नहीं होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुल 6000 रुपये और सहायिका को कुल 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी देय होगी। विधवा, तलाकशुदा और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को चयन में वरीयता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संजय प्लेस स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।