{"_id":"6a450b61b2308b167d0da52e","slug":"video-symbols-allotted-to-candidates-in-university-non-teaching-staff-association-election-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव में कार-त्रिशूल तो किसी को मिला डमरू का चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव में कार-त्रिशूल तो किसी को मिला डमरू का चुनाव चिह्न
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव 15 जुलाई को होगा। इसमें पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मंगलवार को पालीवाल परिसर स्थित जुबली हॉल में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। इसमें कार, डमरू, त्रिशूल, हॉकी की छड़ी, दीवार घड़ी समेत कई चिह्न हैं। चुनाव अधिकारी प्रो. बृजेश रावत ने बताया कि पांच पदों पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी ओर से मांगे गए चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। 13 जुलाई तक प्रचार कर सकते हैं। मतदान में 347 कर्मचारी शामिल होंगे। मतपत्र से चुनाव होगा। वीडियोग्राफी भी की जाएगी। आई कार्ड देखने के बाद ही कर्मचारी मतदान कर सकेंगे। 15 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 4 बजे तक मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 13 तक चुनाव प्रचार कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।