{"_id":"6a455984ae3a2c212f049d9f","slug":"video-drain-cover-broken-for-six-months-causing-accidents-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"छह माह से टूटा नाली का ढक्कन, हादसों का बना कारण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से टूटा नाली का ढक्कन, हादसों का बना कारण; VIDEO
विकास खंड नीयमताबाद के करवत ग्राम पंचायत अंतर्गत डीबरीयापर गांव में मुख्य मार्ग पर बनी नाली का ढक्कन पिछले छह माह से टूटा पड़ा है। इस मार्ग से प्रतिदिन कुंडा खुर्द होते हुए रिंग रोड तक बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।
ग्रामीणों का कहना है कि खुले पड़े नाले के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रात के समय अंधेरा होने पर राहगीर नाली में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं, टूटी नाली में कचरा फंसने से नाबदान का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है, जिससे गंदगी के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण जयप्रकाश यादव, अनुराग यादव, लालबहादुर पटेल, राजेश पटेल, आशुतोष पटेल और दुलारे ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राम प्रधान पति विजय पटेल ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर नया ढक्कन लगवा दिया जाएगा। वहीं, नीयमताबाद के बीडीओ शाह आलम ने कहा कि ग्राम प्रधान को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।