{"_id":"6a455988015d0643ea0b7641","slug":"video-procession-of-idol-through-city-held-prior-consecration-ceremony-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO
मारूफपुर स्थित श्री सती गरीब ब्रह्म मंदिर परिसर में नव निर्मित मृत्युंजय महादेव शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार की शाम को मूर्ति नगर भ्रमण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए प्रतिभाग किया।
मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयोजित मूर्ति नगर भ्रमण से पूर्व काशी से आये कर्मकांडी वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन कार्यक्रम किया गया। मूर्तियों को सजे हुए रथ पर रखकर डीजे व बैंड बाजे के साथ मंदिर परिसर से मारूफपुर के पश्चिमी छोर पर स्थित ढीह बाबा मंदिर पहुंची जहाँ से माँ काली मंदिर होते हुए राम जानकी बाबा कीनाराम रामशाला पहुंची। जहां रामशाला के पुजारी तिलकधारी शरण महाराज द्वारा पूजन किया गया। नगर भ्रमण यात्रा वहीं से मारूफपुर चौराहा होते हुए मंदिर परिसर पहुँचकर समाप्त हुयी। इस दौरान ग्रामीण नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बुधवार को मूर्ति स्थापना, संत सेवा, भंडारा के साथ उक्त पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा। यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्रीप्रकाश मिश्रा, उदय शंकर मिश्रा, रामाग्रे मिश्रा, अभयशंकर मिश्रा,दुर्गेश पाण्डेय,पूर्व प्रधान वकील राम शर्मा, कमलेश यादव, बंगाली यादव, शमसेर सिंह, बीडीसी सुभाष यादव, चिंटू मिश्रा,शिवम मिश्रा, आनन्द मिश्रा, पप्पू मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।