{"_id":"6a45f90fdf23f393c605a2a4","slug":"video-teacher-eligibility-test-begins-at-15-centres-in-lakhimpur-kheri-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"UPTET 2026: लखीमपुर खीरी के 15 केंद्रों पर शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPTET 2026: लखीमपुर खीरी के 15 केंद्रों पर शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, कड़ी निगरानी
Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:07 AM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी जिले में तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बृहस्पतिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले और दूसरे दिन चार पालियों में प्रति पाली 6,191 अभ्यर्थी, यानी कुल 24,764 परीक्षार्थी शामिल होंगे। तीसरे दिन चार जुलाई को दो पालियों में प्रति पाली 5,161, यानी कुल 10,322 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह छह पालियों में कुल 35,086 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले के जीआईसी, जीजीआईसी, धर्म सभा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज समेत जिले के 15 केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।