{"_id":"6a45fc0094c4b7a2ea00113f","slug":"video-mandi-zila-parishad-election-bjp-meeting-jairam-thakur-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जिला परिषद चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक बैठक, 29 सदस्य मंडी सर्किट हाउस में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जिला परिषद चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक बैठक, 29 सदस्य मंडी सर्किट हाउस में जुटे
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:19 AM IST
Link Copied
जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले भाजपा ने मंडी सर्किट हाउस में बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में 29 जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान चुनाव को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति पर सहमति बनी।
बैठक में विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, दीपराज और दलीप ठाकुर भी मौजूद रहे। नेताओं ने जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन की रणनीति के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जिला परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को पूर्ण समर्थन मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और संगठन के निर्णयों का पालन करने की बात दोहराई।
गौरतलब है कि जिला परिषद मंडी में कुल 36 सदस्य हैं, जिनमें से 29 सदस्य भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।