{"_id":"6a45f11f1dead7934b006c83","slug":"video-jhora-chanchri-festivities-mark-the-19-kumaon-regiments-raising-day-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 19 कुमाऊं रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर झोड़ा-चांचरी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 19 कुमाऊं रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर झोड़ा-चांचरी की धूम
अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:33 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। 19 कुमाऊं रेजीमेंट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने झोड़ा-चांचरी का गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। देशभक्ति गीतों से भी पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
नगर के एक होटल में 19 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद पूर्व सैनिक देशभक्ति गीतों पर झूम उठे। वहीं उन्होंने झोड़ा-चांचरी का भी गायन किया। अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को रेजीमेंट के स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर रामी चंद, दान सिंह, नवीन गिरी, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, पुष्टि बल्लभ, मनोज पाटनी, राम दत्त सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।