{"_id":"6a464fa1f93f9c3c4d075f2b","slug":"monsoon-covers-all-of-mp-heavy-rainfall-in-several-districts-including-bhopal-a-spell-of-intense-rain-expec-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे एमपी में छाया मानसून: भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले चार दिन प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे एमपी में छाया मानसून: भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले चार दिन प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर
Thu, 02 Jul 2026 05:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:17 PM IST
सार
मानसून पूरी तरह पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सीहोर, रतलाम और दमोह समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में अब तक औसतन 100.2 मिमी (करीब 4 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 139.7 मिमी होती है।
विज्ञापन
भोपाल में तेज बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को मानसून ने प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लिया। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में दिनभर तेज बारिश हुई, जबकि दमोह में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। ग्वालियर, रीवा, सीहोर, रतलाम और पांढुर्णा में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।इस बार मानसून ने 24 जून को प्रदेश में प्रवेश किया था और करीब नौ दिन में पूरे मध्य प्रदेश में फैल गया। हालांकि, इसकी एंट्री सामान्य समय से करीब नौ दिन देरी से हुई।
अब तक सामान्य से 28% कम बारिश
प्रदेश में अब तक औसतन 100.2 मिमी (करीब 4 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 139.7 मिमी होती है। यानी अब तक प्रदेश में 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और मानसून की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, आज प्रदेश के 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में जर्जर भवन: बारिश शुरू, निगम का नोटिस जारी, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, साढ़े तीन हजार मकान
चार दिन तक रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 जुलाई तक कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 3 जुलाई को धार और बड़वानी, जबकि 4 जुलाई को खरगोन में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।