Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Mother and Her Two Children Attacked by Hornets While Dropping Kids Off at School; All Three Hospitalized
{"_id":"6a0407f3862642fd0c0df90e","slug":"video-mandi-mother-and-her-two-children-attacked-by-hornets-while-dropping-kids-off-at-school-all-three-hospitalized-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंची मां और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंची मां और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती
Ankesh Dogra
Updated Wed, 13 May 2026 10:41 AM IST
Link Copied
उपमंडल जोगिंद्रनगर के द्राहल क्षेत्र में स्कूल बच्चों को छोड़ने पहुंची एक महिला और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। हमले में मां समेत दोनों बच्चे घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मतकेहड़ निवासी संगीता (28) अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने द्राहल स्कूल पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक रंगड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रंगड़ों ने महिला के शरीर के कई हिस्सों पर डंक मार दिए। बचाव के दौरान उनके आठ वर्षीय बेटे साहिल और 13 वर्षीय बेटी मुस्कान भी चपेट में आ गए। हमले में संगीता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दोनों बच्चों को भी गहरे घाव आए हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को तुरंत नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि रंगड़ों के हमले में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी का उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।