सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity board pensioners furious over delay in payment of arrears and liabilities

Mandi News: एरियर और देनदारियों के भुगतान में देरी पर भड़के बिजली बोर्ड पेंशनर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity board pensioners furious over delay in payment of arrears and liabilities
विज्ञापन
सुकेत सिनेमा परिसर में फोरम की सुंदरनगर इकाई की बैठक में उठाई मांगें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम सुंदरनगर इकाई की बैठक सुकेत सिनेमा परिसर में आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता करते हुए पेंशनर्स फोरम सुंदरनगर इकाई अध्यक्ष इंजीनियर केएस जम्वाल ने कहा कि पेंशनर्स की मांगों की एक योजना के तहत अनदेखी की जा रही है. एरियर और बढ़ी हुई देनदारियों के भुगतान में देरी की जा रही है। बैठक में मांगों के बावजूद पेंशनरों ने एरियर, बढ़ी हुई लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

अध्यक्ष इंजीनियर केएस जम्वाल और महासचिव सोहन सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की दो अप्रैल 2026 को विद्युत परिषद के निदेशक वित्त के साथ औपचारिक बैठक हुई थी। बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों को एकमुश्त एरियर भुगतान करने तथा जनवरी 2016 से अप्रैल 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को बढ़ी हुई लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और सेवाकाल के एरियर का क्रमवार भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन ने अब तक इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे पेंशनर और उनके आश्रित परिवार अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि बीबीएमबी, एसजेवीएनएल और अन्य विभागों में डेपुटेशन पर भेजे गए कर्मचारियों के देय एरियर भुगतान को लेकर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पेंशनर्स फोरम ने सर्वसम्मति से बोर्ड चेयरमैन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर लंबित भुगतान जारी करवाने की मांग की। बैठक में जून महीने में क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित करने और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव करवाने का निर्णय भी लिया गया। इसके साथ ही सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed