{"_id":"69c11ac0e28024d2bd0e1453","slug":"video-gasa-saldara-vataranae-para-naha-parashasana-ka-nayataranae-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: गैस सिलिंडर वितरण पर नहीं प्रशासन का नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: गैस सिलिंडर वितरण पर नहीं प्रशासन का नियंत्रण
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:19 PM IST
Link Copied
शहर के हुड्डा ग्राउंड में गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को सोमवार को राहत नहीं मिली। सुबह पांच बजे से लेकर ढाई बजे तक इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिली। इससे आहत होकर उपभोक्ताओं ने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जाम खुलवाया।
हुड्डा ग्राउंड में पारस गैस एजेंसी के सिलिंडर वितरित होते हैं। कुछ उपभोक्ता पिछले तीन दिन से लगातार आ रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहे। लोगों ने बताया कि वह पांच बजे सुबह लाइन में लगे थे, लेकिन ढाई बजे तक भी किसी को सिलिंडर नहीं मिला। गैस एजेंसी के कर्मचारी उनके साथ बात भी नहीं कर रहे। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष बढ़ गया। महिलाओं ने बताया कि वह सुबह खाना भी खाकर नहीं आई थी कि जल्दी सिलिंडर लेकर वापस चली जाएंगी, लेकिन अब तक उनको सिलिंडर नहीं मिला। घर पर छोटे बच्चे इंतजार कर रहे हैं। इससे आहत महिलाओं व पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा देवी मौके पर पहुंची और सिलिंडर दिलवाने का आश्वासन देकर शांत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।