{"_id":"69c11eca78df3960a107c6cd","slug":"video-guptkashi-women-in-triyuginarayan-raise-their-voices-against-liquor-hold-10-km-long-rally-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guptkashi: त्रियुगीनारायण में शराब के खिलाफ मुखर हुई महिलाएं, 10 किमी लंबी रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guptkashi: त्रियुगीनारायण में शराब के खिलाफ मुखर हुई महिलाएं, 10 किमी लंबी रैली निकाली
शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में शराब के खिलाफ महिलाओं ने जोरदार आवाज उठाई। रविवार को महिला मंगल दल के नेतृत्व में त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग तक करीब 10 किमी लंबी जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान रुचि गैरोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल और अनूप सेमवाल ने किया। इस दौरान महिलाओं ने शराबबंदी के समर्थन में नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान रुचि गैरोला व अन्य महिलाओं का कहना है कि त्रियुगीनारायण एक धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु और विवाह संस्कार के लिए लोग पहुंचते हैं। ऐसे में गांव को एक आदर्श और संस्कारयुक्त पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना हमारी जिम्मेदारी है। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि गांव में विवाह या अन्य आयोजनों में शराब परोसने या सेवन करने पर 5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल और अनूप सेमवाल ने कहा कि शराब के खिलाफ आज लोगों और मातृशक्ति ने आवाज बुलंद कर दी है। ऐसे में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि धार्मिक मान्यता जैसे प्रसिद्ध प्रमुख स्थलों से सटे गांवों व क्षेत्रों में भी इस मुहिम में आगे आएं। उन्होंने प्रशासन से भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।