Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: प्रतिभा की उड़ान, दो बच्चे पहुंचे गांधीनगर विज्ञान संस्थान, विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया सर्वश्रेष्ठ मॉडल
{"_id":"69c11bed3b9b5a30040ffa5a","slug":"video-video-paratabha-ka-uugdhana-tha-bcaca-pahaca-gathhanagara-vajaniana-sasathana-vajaniana-paratharashana-ma-parasatata-kaya-saravasharashhatha-madal-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रतिभा की उड़ान, दो बच्चे पहुंचे गांधीनगर विज्ञान संस्थान, विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया सर्वश्रेष्ठ मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रतिभा की उड़ान, दो बच्चे पहुंचे गांधीनगर विज्ञान संस्थान, विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया सर्वश्रेष्ठ मॉडल
प्रतिभा गरीबी व संसाधनों की मोहताज नहीं होती। अभाव में भी वह अपना मुकाम हासिल कर लेती है। जिले के परिषदीय विद्यालय के दो बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर हवाई जहाज यात्रा कर गुजरात जा रहे हैं। दिसंबर में आयोजित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व मॉडल प्रतियोगिता में भेंटुआ के पश्चिम दुआरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के कक्षा सात के छात्र अभिषेक शर्मा ने प्रथम और भादर के नारायनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह की छात्रा दिव्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया था। विभाग की ओर से प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वालेे बच्चों को राज्य के बाहर गुजरात के गांधीनगर स्थित विज्ञान संस्थान व आईआईटी एक्सपोजर विजिट के लिए सोमवार को रवाना हुए।
भेंटुआ ब्लॉक के शिवगंज गांव निवासी अभिषेक शर्मा कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में कक्षा सात की पढ़ाई कर रहे हैं। दिसंबर माह में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व मॉडल प्रतियोगिता आयोजित हुई। अभिषेक शर्मा ने इस प्रतियोगिता में पराली सीमेंट आदि का प्रयोग कर ईट और पिलर का मॉडल तैयार किया, जो वाटरप्रूफ और फायर प्रूफ व हल्का है। इसे स्कूल, ब्लॉक व जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। अभिषेक का यह मॉडल जिले का सर्वश्रेष्ठ मॉडल चयनित हुआ। अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल किया। अभिषेक इसके पूर्व प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट की हुई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर सम्मानित हो चुके हैं। अभिषेक ने बताया कि आज पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह और विज्ञान शिक्षक पवन पांडेय के सहयोग मिला। कहा कि जिले में करीब चार लाख क्विंटल जलाई जा रही पराली का उपयोग किया जाए तो लोगों को रोजगार के साथ स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। अभिषेक का सपना आईएएस बनने का है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों को टैबलेट भी विभाग की ओर से प्रदान किया जाएगा।
प्राइवेट से बेहतर शिक्षा दे रहे सरकारी स्कूल
छात्र अभिषेक शर्मा की मां संगीता ने बताया कि खेती नहीं है पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके पांच बच्चे हैं। चार बच्चे इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बताया कि इस विद्यालय में कम्प्यूटर के साथ ही अन्य गतिविधियां कराई जाती है। अभिषेक की इस उपलब्धि से वह बहुत खुश हैं। बताया कि वह घर पर कभी सौर ऊर्जा तो कभी जेसीबी आदि का मॉडल तैयार करता रहता है। दूसरे बच्चों को भी सिखाता है।
बगैर मिट्टी के खेती करने पर बनाया मॉडल
भादर ब्लॉक के नारायनपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा दिव्या यादव के अग्रेसर गांव निवासी पिता धीरज यादव खेती किसानी करते हैं, मां मालती गृहणी है। दिव्या ने बताया कि बढ़ती आबादी के साथ खेती का रकबा घटता जा रहा है। शहरों में खेती किसानी के लिए जगह नहीं है। ऐसे में बगैर मिट्टी के खेती की जा सकती है। इस पर बनाया हुआ मॉडल उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। उन्हें इस पर जिले में दूसरा स्थान मिला और आज गुजरात में एक्सपोजर विजिट पर जाने का मौका मिला। कभी इसके बारे में नहीं सोचा था कि हवाई जहाज से ऐसी जगह जाने का मौका मिलेगा।
रवाना हुए बच्चे: खंड शिक्षाधिकारी डॉ. संतोष कुमार यादव ने बताया कि दोनों बच्चों को सम्मानित करने के बाद उन्हे निजी वाहन से अयोध्या पहुंचाया जा रहा है। वहां से मंडल के सभी जिलों के चयनित बच्चे बस से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली से हवाई जहाज से गुजरात गांधी नगर जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।