{"_id":"69c17069f01be9521a01064a","slug":"video-rural-doctors-granted-health-friend-status-after-receiving-training-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण देकर ग्रामीण चिकित्सकों को मिले स्वास्थ्य मित्र का दर्जा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण देकर ग्रामीण चिकित्सकों को मिले स्वास्थ्य मित्र का दर्जा; VIDEO
रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानंद हाल में सोमवार को रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी (प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन सोनभद्र) की ओर से वसंत उत्सव एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओपी मौर्य की अध्यक्षता में चिकित्सकों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि डॉ. नंदजी सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. अजीत सिंह, डॉ. गोपाल शरण सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह आदि ने होली को बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सक सीमित संसाधनों के बावजूद प्राथमिक उपचार देकर लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश सचिव डॉ. भूपेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि अनुभव के आधार पर सेवा दे रहे चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग जांच और पंजीकरण के नाम पर शोषण कर रहा है। प्रदेश में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में अनुभवी चिकित्सक ही स्वास्थ्य व्यवस्था का सहारा हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरके पटेल ने कोविड काल का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर मरीजों का उपचार इन्हीं चिकित्सकों ने किया, जिन्हें कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष डॉ. रामअवतार चौहान ने अपंजीकृत चिकित्सकों को प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य मित्र घोषित करने की मांग उठाई। इस दौरान चिकित्सकों ने संगठन की मजबूती और विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. लोकपति सिंह, डॉ. उदयनाथ सिंह, डॉ. बीआर मौर्य, डॉ. डीके विश्वकर्मा, डॉ. पीके विश्वास, डॉ. सुनील सिंह, अविनाश शुक्ला, डॉ. एसपी सिंह पासवान, डॉ. अनिल विश्वकर्मा, डॉ. पीके राय, डॉ. हीरालाल मौर्य, डॉ. जावेद अंसारी, डॉ. ज्वाला सिंह, डॉ. एमपी यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष डॉ.रामअवतार चौहान ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।