Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
The crisis of commercial cylinders deepened, canteens, restaurants and dhabas started closing down
{"_id":"69c16c60b2c4366b4e079fad","slug":"the-crisis-of-commercial-cylinders-deepened-canteens-restaurants-and-dhabas-started-closing-down-hundreds-of-people-working-there-became-unemployed-rewa-news-c-1-1-noi1337-4084483-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: कमर्शियल सिलिंडर संकट से बढ़ी बेरोजगारी, कैंटीन-रेस्टोरेंट-ढाबे होने लगे बंद, सैकड़ों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: कमर्शियल सिलिंडर संकट से बढ़ी बेरोजगारी, कैंटीन-रेस्टोरेंट-ढाबे होने लगे बंद, सैकड़ों लोग परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 10:57 PM IST
Link Copied
रीवा मुख्यालय में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की भारी कमी ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को गहरे संकट में डाल दिया है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। गैस आपूर्ति बाधित होने से कैंटीन, रेस्टोरेंट, चौपाटी ढाबे बंद होने लगे हैं।
गैस संकट का सीधा असर व्यापारियों की आय पर पड़ रहा है। कैंटीन रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि जहां पहले वे महीने भर में संतोषजनक कमाई कर लेते थे, वहीं अब कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। दुकान न खोलने के कारण बड़ी संख्या में काम करने वाले लोग बेरोजगार हो रहे हैं। क्योंकि गैस की कमी के चलते भोजन तैयार करना संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्राहकों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। कई रेस्टोरेंट में यह बोर्ड चस्पा कर दिए गए हैं कि सिलिंडर की कमी के चलते कैंटीन या रेस्टोरेंट को बंद किया गया है। रीवा की चौपाटी में जहां 24 घंटे गुलजार रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। संचालकों का कहना है कि लॉकडाउन से भी बुरे हालात होते जा रहे हैं
कई रेस्टोरेंट अब गैस की कीमत के चलते कोयल और धुएं के साथ किसी तरह संस्थान को संचालित कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब दूसरा कोई उपाय न होने के कारण किसी तरह रेस्टोरेंट को संचालित किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि कमर्शियल और एलपीजी सिलिंडर की अब धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होने लगी हैं। कमर्शियल सिलिंडर के कारण शैक्षणिक संस्थाओं कैंटीन और रेस्टोरेंट में तिलक ना हो इसकी भी एक गाइडलाइन बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि जल्दी स्थितियां सामान्य होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।