{"_id":"69c12a3ba585c57ef00d56c5","slug":"video-organising-the-programme-jan-jan-ki-sarkar-chaar-saal-bemisal-at-numaishkhet-ground-in-bageshwar-district-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: नुमाइशखेत मैदान में हुआ जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम; लाभार्थियों को चेक और दिव्यांगों को सहायक उपकरण किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: नुमाइशखेत मैदान में हुआ जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम; लाभार्थियों को चेक और दिव्यांगों को सहायक उपकरण किए वितरित
गायत्री जोशी
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:25 PM IST
Link Copied
बागेश्वर जिले के नुमाइशखेत मैदान में जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक बांटे गए। विभागों के स्टॉल से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का लाइव टेलीकास्ट सुना। मतदाता जागरूकता की शपथ भी ली।
सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम विधायक पार्वती दास, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और डीएम आकांक्षा कोंडे ने रिबन काटकर और दीप जलाकर किया।विधायक दास ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उपाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि उड़ान सेवा, आदर्श गांव योजना और नई शिक्षा नीति जैसी पहलों के माध्यम से प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। डीएम कोंडे ने बताया कि खोली में सीसीयू का निर्माण अंतिम चरण में है। खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। नगर की सीवरेज योजना की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। सीडीओ आरसी तिवारी ने बताया कि जिला योजना का व्यय समय से पूर्व कर लिया गया है। 20 सूत्रीय कार्यक्रम में जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, आयुर्वेद, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास, उद्योग, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन, पंचायती राज आदि विभागों ने स्टॉल लगाए। इस मौके पर जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, भाजपा जिला महामंत्री संजय परिहार, एडीएम एनएस नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।