{"_id":"69c12a37eca1224449097f71","slug":"video-cleanliness-drive-conducted-at-ghats-ahead-of-yamuna-chhath-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना छठ को लेकर घाटों पर चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में 24 मार्च को मनाए जाने वाले यमुना छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शहर के प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम द्वारा बंगाली घाट से लेकर गऊघाट तक व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। इस दौरान घाटों पर जमा कूड़ा-करकट हटाया गया और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यमुना छठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम का कहना है कि पर्व से पहले सभी घाटों को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।