Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Relief for passengers after Chhath: Four special trains to pass through Bhopal division; service available fro

छठ के बाद यात्रियों को राहत: भोपाल मंडल से गुजरेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, 18 से 28 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

Mon, 16 Nov 2026 06:20 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 16 Nov 2026 06:20 PM IST
सार

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल से चार स्पेशल ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। इनमें रानी कमलापति-दानापुर ट्रेन के तीन अतिरिक्त फेरे और रक्सौल-मुंबई, मधुबनी-अहमदाबाद व बरौनी-बांद्रा की एक-एक तरफा ट्रेन शामिल हैं। बीना, विदिशा, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर और इटारसी में ठहराव रहेगा।

विज्ञापन
Relief for passengers after Chhath: Four special trains to pass through Bhopal division; service available fro
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा के बाद बिहार से मध्य प्रदेश, मुंबई और गुजरात लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन के तीन अतिरिक्त फेरे शामिल हैं, जबकि बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से मुंबई और गुजरात जाने के लिए तीन एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से भोपाल, इटारसी, बीना, विदिशा और संत हिरदाराम नगर के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन 18 नवंबर से शुरू होगा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


रानी कमलापति-दानापुर ट्रेन के तीन अतिरिक्त फेरे
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 20, 23 और 27 नवंबर को भी चलेगी। पहले इसका संचालन 16 नवंबर तक निर्धारित था। यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को रानी कमलापति से रवाना होती है। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल के तीन अतिरिक्त फेरे 21, 24 और 28 नवंबर को संचालित होंगे। पहले इसका संचालन 17 नवंबर तक अधिसूचित था। दोनों दिशाओं में ट्रेन अपने निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार चलेगी। रानी कमलापति से ट्रेन 14:25 बजे रवाना होकर 15:25 बजे नर्मदापुरम और 15:55 बजे इटारसी पहुंचेगी। वापसी में इटारसी से 7:50 बजे और नर्मदापुरम से 8:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
विज्ञापन


रक्सौल से मुंबई के लिए 18 नवंबर को चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 05593 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वन-वे पूजा स्पेशल 18 नवंबर को शाम 7:10 बजे रक्सौल से रवाना होगी। यह 19 नवंबर को शाम 5:40 बजे इटारसी पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद 20 नवंबर को सुबह 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में 18 एलएचबी कोच होंगे। इनमें 12 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, चार सामान्य श्रेणी, एक एसएलआरडी और एक जनरेटर कार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबनी-अहमदाबाद ट्रेन बीना, विदिशा और संत हिरदाराम नगर रुकेगी
गाड़ी संख्या 05581 मधुबनी-अहमदाबाद वन-वे पूजा स्पेशल 18 नवंबर को शाम 6:15 बजे मधुबनी से रवाना होगी। यह 19 नवंबर को भोपाल मंडल के बीना में शाम 6:35 बजे, विदिशा में 7:35 बजे और संत हिरदाराम नगर में रात 8:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन उज्जैन, रतलाम और दाहोद सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें 18 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 10 स्लीपर, पांच सामान्य श्रेणी, एक द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

बरौनी-बांद्रा ट्रेन भोपाल और इटारसी होकर जाएगी
गाड़ी संख्या 05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस वन-वे स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 8 बजे बरौनी से रवाना होगी। यह 19 नवंबर को सुबह 8:40 बजे विदिशा, 10 बजे रानी कमलापति और 11:40 बजे इटारसी पहुंचेगी। यहां क्रमशः दो, पांच और दस मिनट का ठहराव रहेगा। ट्रेन 20 नवंबर को सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 10 शयनयान, छह सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर कोच शामिल हैं।


यह भी पढ़ें-भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई: पूर्व आईएएस और विधायक भिड़े, बोले- आपने पांच कॉलोनियों की नियम विरुद्ध अनुमति दी


आरक्षण और जानकारी के लिए 139 पर करें संपर्क
रेलवे के अनुसार, रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल के विस्तारित फेरों के लिए आरक्षण कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुका है। अन्य विशेष ट्रेनों की यात्रा से पहले यात्री एनटीईएस ऐप या वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी देख सकते हैं। इसके अलावा रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed