{"_id":"69c170655d3b197eb20e3038","slug":"video-foot-pilgrimage-sets-out-from-kade-mata-sheetala-dham-for-vaishno-devi-temple-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कड़े माता शीतला धाम से वैष्णो देवी मंदिर के लिए निकली पदयात्रा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े माता शीतला धाम से वैष्णो देवी मंदिर के लिए निकली पदयात्रा, VIDEO
वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को रॉबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर स्थित कड़े माता शीतला धाम से मां वैष्णो पदयात्रा निकाली गई। जराझूम के कांवरियां संघ की तरफ से निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कड़े माता शीतला मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मां वैष्णो धाम डाला के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जय माता दी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते वातावरण भक्तिमय बना रहा। रात में भंडारा का आयोजन मारकुंडी गांव में श्री शंकर भोले स्थान व माता दुर्गा मंदिर के पास किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की सहभागिता रहीं। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद और संयोजक हरिहर चौरसिया ने किया। इस दौरान राधेश्याम, अमर, विशाल, गोविंद राजदेव यादव, अमित जायसवाल, रणधीर, प्रदीप विश्वकर्मा, बबलू, अशोक कुमार, हिमांशु केसरी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।