{"_id":"69c1706fa582f5553b0e6ad3","slug":"video-martyrs-honored-by-lighting-551-lamps-at-swarn-jayanti-chowk-in-sonbhadra-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती चौक पर 551 दीप जलाकर शहीदों को किया नमन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती चौक पर 551 दीप जलाकर शहीदों को किया नमन, VIDEO
शहीद ए आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान की तरफ से सोमवार को रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर 551 दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पहले इन शहीदों के स्मृति में बलिदान पुनर्स्मरमण पद यात्रा निकाली गई। जो गुरुद्वारा राॅबर्ट्सगंज से होते हुए स्वर्ण जयंती चौक पहुंची।
इस पदयात्रा में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। सभी नगरवासियों ने पुष्प वर्षा करके आजादी के दीवानों का अभिवादन किया। एक दिन पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्र कला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। बालिका वर्ग में आरोही दुबे प्रथम, नंदिनी चंदक द्वितीय, प्रतिमा मौर्य तृतीय रही। बालक वर्ग में नैन चौबे प्रथम, रामनारायण द्वितीय, वीरेंद्र प्रताप तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में तनु मौर्या प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, नितेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस मौके पर अजीत सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, कृतपाल सिंह, मंजीत सिंह,, सुरेंद्र सिंह, जगकीरत सिंह, बलकार सिंह, राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह, विजय जैन, राजाराम दुबे, देवानंद पाठक, राकेश चौधरी, वकील खान आदि शामिल रहे। उधर, घोरावल ब्लॉक के तिलौली कलां गांव में भगत सिंह और साम्राज्यवाद विषयक पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर नई ब्रांच कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्षता करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता मैनेजर प्रसाद ने कहा कि आज देश को पुनः भगतसिंह के विचारों वाले नौजवानों की आवश्यकता है जो, जाति, धर्म और संप्रदायवाद से हट कर देशहित में अपने को समर्पित कर सकें। भाकपा जिला सचिव आरके शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर देव कुमार विश्वकर्मा, बसावन गुप्ता, हृदय नारायण, सुरेन्द्र कुमार सिंह, धनपति देवी, हीरावती , जिरावती देवी, लक्ष्मी, कामरेड कलावती देवी, कामरेड बबलू , देव नारायण, दूधनाथ, बहादुर शाह आदि मौजूद रहे। संचालन अजय कुमार मौर्या ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।