Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Nihal Singh Wala Police Arrest Robbery Suspects; Gold and Cash Recovered
{"_id":"69c22802956d970a1b07ad57","slug":"video-moga-nihal-singh-wala-police-arrest-robbery-suspects-gold-and-cash-recovered-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा निहाल सिंह वाला पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार, सोना और नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा निहाल सिंह वाला पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार, सोना और नगदी बरामद
मोगा थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सोना तथा नकदी बरामद की है। थाना प्रभारी पुराण सिंह ने बताया कि 20 मार्च को शिकायतकर्ता कुलवंत कुमार निवासी जगराओं ने पुलिस को सूचित किया कि उनके घर में चोरी हुई है। आरोपी ने घर का ताला तोड़कर अंदर की अलमारी और अन्य सामान चोरी कर लिया। जांच के दौरान लगभग ₹18,000–₹19,000 नकद और सोने के कीमती सामान गायब पाए गए। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 21 मार्च को जसविंदर सिंह निवासी सेदोके को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहाँ उन्हें 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों के पास से 2 जोड़े सोने की बालियां और लगभग ₹15,000 नकद बरामद किए गए। जसविंदर सिंह पर पहले भी कई आपराधिक मामला दर्ज हे। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और अन्य गिरफ्तारियों की संभावना भी बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।