Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Loharu, Bhiwani, a damaged stretch of National Highway 709E has become a hazard for accidents, with the situation being particularly critical near colleges.
{"_id":"69c22d83755d00b2da0d08cf","slug":"video-in-loharu-bhiwani-a-damaged-stretch-of-national-highway-709e-has-become-a-hazard-for-accidents-with-the-situation-being-particularly-critical-near-colleges-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में नेशनल हाईवे 709E पर टूटी सड़क बनी हादसों का खतरा, कॉलेजों के पास स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में नेशनल हाईवे 709E पर टूटी सड़क बनी हादसों का खतरा, कॉलेजों के पास स्थिति गंभीर
लोहारू में भिवानी रोड स्थित नेशनल हाईवे 709ई पर कॉलेज के पास सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का भारी आवागमन रहता है। विशेष रूप से इस स्थान के आसपास तीन कॉलेज स्थित होने के कारण छात्र-छात्राओं की आवाजाही भी बड़ी संख्या में रहती है। ऐसे में सड़क की खराब हालत किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढों से बचने के प्रयास में संतुलन खो देते हैं, जिससे दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और विद्यार्थियों के लिए यह स्थान बेहद जोखिम भरा बन चुका है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यहां किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जेई जितेंद्र नारंग ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।