{"_id":"69c281dc0c230fe2cd0050a3","slug":"video-video-jana-jakhama-ma-dalkara-naramanaethhana-pal-ka-pasa-sa-gajara-raha-lga-thhal-uugdhana-sa-lga-bhal-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन पुल के पास से गुजर रहे लोग, धूल उड़ने से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन पुल के पास से गुजर रहे लोग, धूल उड़ने से लोग बेहाल
मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग स्थित बेंद नाले पर निर्माणाधीन पुल के पास बने बाईपास से होकर प्रतिदिन करीब 30 हजार लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि भारी वाहनों की वजह से आवागमन ठप रहता है। धूल उड़ऩे की वजह से लोग बेहाल हैं। पानी का छिडक़ाव तक नहीं किया जाता। खास बात ये है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कराने के लिए कई बार प्रशासन को लिखापढ़ी की गई। बावजूद भारी वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाई गई। बेंद गांव के पास नाले पर दो करोड़ से पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
यह मार्ग फतेहपुर, बांदा जिले को जोड़ता है। निर्माणाधीन पुल के पास वाहनों के आवागमन के लिए बाईपास बनाया गया है। बाईपास भी मानक के विपरीत बनाया गया है। निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों का डायवर्जन डलमऊ के मुराईबाग से लालगंज होकर रायबरेली के लिए किया गया है। प्रतापगढ़ और प्रयागराज जाने वाले वाहनों का डायवर्जन मुराईबाग, गदागंज, ऊंचाहार की तरफ से किया गया है। बावजूद दिन और रात मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग से भारी वाहन निकलते हैं। इस वजह से मुंशीगंज-डलमऊ पर लोगों को सफर करना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को भी बाईपास पर सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे तक आवागमन ठप रहा। ग्रामीण पूर्णमासी व अर्जुन सिंह बताते हैं कि भारी वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं। लोग जान गंवा रहे हैं। बावजूद इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
डलमऊ पुलिस की लापरवाही पड़ रही भारी
फतेहपुर से रायबरेली की तरफ आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन लालगंज-रायबरेली हाईवे से किया गया है। हाईवे पर ऐहार के पास टोल बना है। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भारी वाहन मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग से निकल रहे हैं। इन भारी वाहनों के आवागमन को रोकने की जिम्मेदारी डलमऊ पुलिस की है। बावजूद पुलिस इस पर ध्यान नहीं देती। नतीजतन हर दिन जाम लगता और लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।