फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two juveniles escaped from the government observation home

Raebareli News: राजकीय संप्रेक्षण गृह से दो किशोर भागे

Sun, 12 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two juveniles escaped from the government observation home
रायबरेली। शहर में संचालित राजकीय संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) की सुरक्षा को धता बताते हुए दो किशोर भाग गए। खोजबीन के बाद भी किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रभारी अधीक्षक की तहरीर पर केयरटेकर और तीन होमगार्डों के खिलाफ सदर कोतवाली में शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


राजकीय संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक रन बहादुर वर्मा के मुताबिक संप्रेक्षण गृह में 18 वर्ष से कम उम्र के उन किशोरों को रखा जाता है जिन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज होता है। संप्रेक्षण गृह में 53 किशोरों में से दो किशोर बीती नौ जुलाई को भाग गए। इसमें एक किशोर ऊंचाहार व दूसरा शिवगढ़ का रहने वाला है। केयरटेकर और सुरक्षा में तैनात होमगार्डों ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती। इसी का नतीजा रहा कि किशोर भाग निकले।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक की तहरीर पर संप्रेक्षण गृह के केयरटेकर सत्य प्रकाश तिवारी, होमगार्ड उमाशंकर मिश्रा, सघन कुमार त्रिवेदी व रामकृष्ण शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किशोरों की खोजबीन में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed