{"_id":"6a529c21b4fe12d294022c0c","slug":"fir-registered-against-black-marketing-of-gas-raebareli-news-c-101-1-slko1033-162466-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गैस की कालाबाजार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गैस की कालाबाजार पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 12 Jul 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी बढ़ गई है। शिकायत पर डीएम की फटकार के बाद टीम ने नरपतगंज में 61 गैर सिलिंडर बरामद किए। लालगंज और डलमऊ के आपूर्ति निरीक्षकों के संज्ञान में यह मामला पहले से होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। डीएम के आदेश पर दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को राशन वितरण के साथ ही जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी को रोकने के आदेश हैं। अधिकारियों की सुस्ती के कारण जिले में गैस की रिफलिंग और कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला पूर्ति अधिकारी भी लापरवाह रवैया अपनाए हुए हैं।
लालगंज कोतवाली के नरपतगंज में घरेलू गैस की रिफलिंग और कालाबाजारी की शिकायत को डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने गंभीरता से लिया। डीएम के आदेश पर विभाग की टीम ने नरपतगंज में छापा मारा तो सुरेंद्र कुमार की दुकान में 61 गैस सिलिंडर बरामद हुए। गैर रिफलिंग की मशीनों के साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद की गई।
विज्ञापन
अवैध कारोबार की पुष्टि हाेने के बाद डीएम के आदेश पर नरपतगंज निवासी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ लालगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि डीएसओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जांच में पुष्टि के बाद डीएसओ को लालगंज कोतवाली में एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। घरेलू गैस की रिफलिंग को रोकने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है।