{"_id":"6a529b3ed787b08ead0c852b","slug":"4723-million-saplings-will-be-planted-in-the-district-today-raebareli-news-c-101-1-slko1032-162481-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आज जिले में रोपे जाएंगे 47.23 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आज जिले में रोपे जाएंगे 47.23 लाख पौधे
Sun, 12 Jul 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खीरों कस्बे में पौधरोपण अभियान कार्यक्रम को सजाया जा रहा टेंट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में रविवार को होने वाले पौधरोपण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार एक दिन में 47 लाख 23 हजार पौधे रोपित करने की तैयारी है। मुख्य कार्यक्रम सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों में होगा। वन विभाग की ओर से अन्य विभागों को 28 नर्सरी से पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
फिल्म के जरिये न सिर्फ लोगों को पौधरोपण के महत्व को समझाया जाएगा, बल्कि पौध लगाने के सही तरीके को दिखाया जाएगा। प्रभागीय निदेशक प्रखर मिश्रा ने बताया कि शासन से इस साल जिले में 55,37,972 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। पांच जून को 80 हजार 8000 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। रविवार को जिले में 47 लाख 23 हजार 800 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा समूह की महिलाओं, मुख्यमंत्री आवास योजना समेत अन्य विभागों से लाभ पाने वाले 15 लाभार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।