Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Thak-Thak gang member arrested in Delhi 15 mobile phones and two iPads recovered
{"_id":"69c2814ddf9150a3790b09e4","slug":"video-thak-thak-gang-member-arrested-in-delhi-15-mobile-phones-and-two-ipads-recovered-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पंजाबी बाग में ठक-ठक गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 15 मोबाइल फोन और दो आईपैड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पंजाबी बाग में ठक-ठक गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 15 मोबाइल फोन और दो आईपैड बरामद
पंजाबी बाग थाना पुलिस ने चालक का ध्यान भटकाकर कार से सामान चोरी करने वाले ठक ठक गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से दो आईपैड, 15 मोबाइल फोन और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 26 फरवरी को पंजाबी बाग थाना पुलिस को कार से मोबाइल चोरी किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने करोलबाग से 15 फोन और दो आईपैड खरीदने के बाद कार से भिवानी जा रहे थे। पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी पर सवार दो अज्ञात लोगों ने कार का टायर पंक्चर होने का इशारा किया। वह रुककर टायर की जांच करने लगे, मौका पाकर आरोपी कार की सीट पर रखा मोबाइल फोन और आईपैड वाला बैग चुरा लिया और मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसके जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली और फिर हरियाणा निवासी 19 साल के पीयूष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह दसवीं तक पढ़ा है। वह ठक-ठक गैंग का एक सक्रिय सदस्य है और वाहन चालकों को धोखा देकर चोरियों की वारदात में शामिल रहा है। उसपर चोरी और झपटमारी के चार मामले पहले से दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।