{"_id":"69c27f7075510750d70fef21","slug":"video-shamli-sameer-found-to-be-pakistani-spy-arrested-for-sharing-sensitive-information-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: समीर निकला पाकिस्तानी जासूस, गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: समीर निकला पाकिस्तानी जासूस, गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोप में गिरफ्तार
शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर को Ghaziabad पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि चार दिन पहले गाजियाबाद पुलिस समीर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद मंगलवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार समीर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक गिरोह का सक्रिय सदस्य था।
जांच में सामने आया है कि वह वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए गिरोह के मुख्य सदस्य नौशाद के संपर्क में आया था, जिसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसी नेटवर्क के माध्यम से वह देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ।
समीर पर आरोप है कि उसने सैन्य ठिकानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रेलवे स्टेशनों की रेकी कर उनके फोटो, वीडियो और जीपीएस लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेजे। साथ ही वह मध्य प्रदेश में पिस्टल तस्करी में भी शामिल रहा है।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।