{"_id":"69c2829e3583959b8a07010c","slug":"video-many-people-were-injured-in-the-road-accident-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ऑटो और कार की हुई टक्कर, कई लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ऑटो और कार की हुई टक्कर, कई लोग हुए घायल
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आशाही पुल के पास मंगलवार को एक सवारी से भरे ऑटो और कार की टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो रेवाड़ी से बावल की ओर आ रहा था। पुल पार करते ही सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार यात्री घायल हो गए।
घायलों को तुरंत बावल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। घायलों में नांगल शहबाजपुर निवासी काजल, अनीता, संतोष और 15 वर्षीय अमन शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।