{"_id":"69c2c652b9ad687f590194e4","slug":"video-bajrang-dal-vandalized-a-dhaba-belonging-to-a-particular-community-on-railway-road-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: बजरंग दल ने रेलवे रोड पर विशेष समुदाय के ढाबे में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: बजरंग दल ने रेलवे रोड पर विशेष समुदाय के ढाबे में की तोड़फोड़
रेलवे रोड पर स्थित एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा संचालित ढाबे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देर शाम हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। वहीं इस दौरान कुछ तोड़फोड़ भी की गई, जिसे मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर पूरी वारदात को देखते रहे। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विहिप प्रांत अधिकारी राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति नाम बदलकर ढाबा संचालित कर रहा था। और अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर हिंदू लोगों की धार्मिक भावना आहत करने के साथ उन्हें अपने ढाबे की ओर आकर्षित कर रहा है। इसके पंजाबी ढाबे के बाहर पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद नाम बदलने को कहा था। बजरंग दल के पदाधिकारी ने कहा कुरुक्षेत्र एक धर्म नगरी है और वह पहले भी कई बार विशेष समुदाय के लोगों को चेतावनी दे चुके हैं कि अपने धर्म या अपना नाम लिखकर वह अपना व्यवसाय करें। उनको कोई परेशानी नहीं है। लेकिन कुछ लोग अभी भी कुछ और नाम लिखकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। यह ढाबा भी एक विशेष समुदाय का था, जोकि पंजाबी ढाबे के नाम से चल रहा था। इसको चेतावनी दी गई थी लेकिन उसके बावजूद भी उसने ढाबे का नाम नहीं बदला जिसकी वजह से आज यह कार्य किया गया है। उधर सुभाष मंडी चौकी प्रभारी अमन कुमार का कहना है कि डीएसपी सुनील कुमार, थाना कृष्णा गेट प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंच गए थे और मामला शांत कराया। देर रात तक कोई शिकायत नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।