Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
BJP Spokesperson Ajay Rana Says—Congress Government's Tax Onslaught on Petrol and Diesel Leaves Public in Distress
{"_id":"69c26fce1028f930c90401f8","slug":"video-bjp-spokesperson-ajay-rana-says-congress-governments-tax-onslaught-on-petrol-and-diesel-leaves-public-in-distress-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: भाजपा प्रवक्ता अजय राणा बोले- पेट्रोल-डीजल पर कांग्रेस सरकार का टैक्स प्रहार, जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: भाजपा प्रवक्ता अजय राणा बोले- पेट्रोल-डीजल पर कांग्रेस सरकार का टैक्स प्रहार, जनता बेहाल
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पेट्रोल और डीजल पर भारी टैक्स और सेस लगाकर आम जनता की जेब पर सीधा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुख सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर तक का अतिरिक्त सेस लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है। इससे प्रदेश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आम आदमी, किसान, ट्रांसपोर्टर व छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अजय राणा ने कहा कि इस टैक्स बढ़ोतरी के कारण हिमाचल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अधिक हो गई हैं, जिससे सीमावर्ती जिलों के व्यापार और परिवहन क्षेत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से फल, सब्जी, दूध जैसी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो रही हैं और महंगाई का सीधा बोझ जनता पर डाला जा रहा है। कहा कि कांग्रेस सरकार अपने आर्थिक कुप्रबंधन को छिपाने के लिए लगातार टैक्स बढ़ा रही है, जबकि जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।