Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Devotees faith surges at the Maa Chintpurni shrine on the sixth day of Navratri; devotees have been thronging the shrine since early morning
{"_id":"69c2164a2c91796cfc0ff1da","slug":"video-una-devotees-faith-surges-at-the-maa-chintpurni-shrine-on-the-sixth-day-of-navratri-devotees-have-been-thronging-the-shrine-since-early-morning-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: छठे नवरात्रे पर मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ी भक्तों की आस्था, सुबह से ही श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: छठे नवरात्रे पर मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ी भक्तों की आस्था, सुबह से ही श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:12 AM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में चैत्र नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धालुओं की अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। मंगलवार की सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगानी शुरू कर दी। दूर-दराज से आए भक्तों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में माता के चरणों में माथा टेकने पहुंचे।मंगलवार का दिन होने के कारण मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं की भी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन माता रानी के जयकारों के साथ भक्ति भाव से दर्शन करते नजर आए। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। सुरक्षा कर्मी लगातार श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाने में जुटे रहे, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।वहीं चैत्र नवरात्रों को लेकर मंदिर न्यास द्वारा भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे आसानी से माता रानी के दर्शन कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।