सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bulldozers used again in Ujjain, razing 16 illegal buildings, administrative staff remained deployed.

Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास 16 अवैध भवनों पर चला बुलडोजर, बेगमबाग में बड़ी कार्रवाई; भारी पुलिस बल तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 10:33 AM IST
Bulldozers used again in Ujjain, razing 16 illegal buildings, administrative staff remained deployed.

महाकाल मंदिर के समीप मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान आधा दर्जन पोकलेन मशीनों की मदद से 16 अवैध भवनों को जमींदोज कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि वर्ष 1985 के आसपास यूडीए द्वारा एक आवासीय योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत फ्रंट के मकान आवासीय उपयोग के लिए आवंटित किए गए थे, लेकिन समय के साथ लीज शर्तों का उल्लंघन किया गया। सुनवाई के बाद करीब 45 लीज निरस्त की गईं।

उन्होंने बताया कि कई भूखंडों का अवैध विभाजन भी किया गया, जिससे लगभग 90-95 निर्माण खड़े हो गए थे। पूर्व में भी कुछ निर्माण हटाए जा चुके हैं। आज की कार्रवाई में 11 भूखंडों पर बने 16 अवैध निर्माणों को हटाया गया है। हटाए गए भूखंडों का कब्जा यूडीए द्वारा लिया जाएगा।

सीईओ के अनुसार, हरिफाटक ब्रिज के चौड़ीकरण और महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग को व्यवस्थित करने के लिए इस जमीन का उपयोग किया जाएगा। कार्रवाई महाकाल मंदिर के नीलकंठ द्वार के पास से शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri: दसवीं सदी से विराजित मां बिरासिनी देवी, रहस्यमयी स्वप्न से प्रकट हुईं; जानें रोचक इतिहास

वहीं, सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि बेगमबाग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कोतवाली अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों को भी मौके पर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि आसपास की गलियों में बैरिकेडिंग की गई है और ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आने-जाने के लिए एक मार्ग खुला रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

13 हजार कनेक्शन कटने पर फूटा गुस्सा, नौरंगाबाद में जीटी रोड पर दो घंटे तक चक्का जाम

24 Mar 2026

मां नंदा को ग्रामीणों ने दिया आल कलेऊ, पूड़ों पर हरियाली और चावल का हलवा किया भेंट

23 Mar 2026

अलीगढ़ के तालसपुर में तीसरे दिन फिर पथराव, 11 गिरफ्तार

23 Mar 2026

कर्णप्रयाग: भूकंप, वनाग्नि और अग्निकांड से सुरक्षा के लिए कराया मॉक अभ्यास

23 Mar 2026

अगस्त्यमुनि: विकास कार्यों की समीक्षा के साथ बहुउद्देशीय शिविर संपन्न, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी पहुंचे

23 Mar 2026
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

23 Mar 2026

मुरसान के गांव करील निवासी अग्निवीर सचिन पौनियां बलिदानी घोषित, सेना ने दी श्रद्धांजलि

23 Mar 2026
विज्ञापन

बीएचयू में साइकिल खड़ी करने पर विवाद, VIDEO

23 Mar 2026

Rewa News: कमर्शियल सिलिंडर संकट से बढ़ी बेरोजगारी, कैंटीन-रेस्टोरेंट-ढाबे होने लगे बंद, सैकड़ों लोग परेशान

23 Mar 2026

Meerut और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, शामली और बागपत में बड़ी वारदात

23 Mar 2026

Mathura: जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ई-रिक्शा चलाने वाली मीरा, भाई ने बताई 'जासूस बहन' की पूरी कहानी

23 Mar 2026

VIDEO: बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम दफ्तर पर किया हंगामा

23 Mar 2026

Saharanpur: पुलिस के सामने भाइयों ने युवती को मारी गोली, ऑनरकिलिंग का प्रयास...मचा हड़कंप

23 Mar 2026

Azamgarh: ओपी राजभर को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग, भीमसेन राजभर ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन

23 Mar 2026

गैस की किल्लत को लेकर भड़का उपभोक्ताओं का गुस्सा, VIDEO

23 Mar 2026

सिकंदराराऊ में मिलीं कोडीन सिरप की खाली बोतलें के मामले में दवा विक्रेताओं के साथ बैठक

23 Mar 2026

24 मार्च से शुरू होगा तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव, VIDEO

23 Mar 2026

स्वर्ण जयंती चौक पर 551 दीप जलाकर शहीदों को किया नमन, VIDEO

23 Mar 2026

पराली और गेहूं के डंठल से बनेगी बायोचार खाद, यूरिया से मिलेगी मुक्ति; VIDEO

23 Mar 2026

प्रशिक्षण देकर ग्रामीण चिकित्सकों को मिले स्वास्थ्य मित्र का दर्जा; VIDEO

23 Mar 2026

कड़े माता शीतला धाम से वैष्णो देवी मंदिर के लिए निकली पदयात्रा, VIDEO

23 Mar 2026

जासूसी कांड में नौशाद अली को लेकर क्या बोले उसके साथ रहे लोग

23 Mar 2026

ललितपुर के तालबेहट में धूमधाम से निकाली गई गुहराज निषाद की शोभायात्रा

23 Mar 2026

गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन, हंगामा होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया सिलिंडरों का वितरण

23 Mar 2026

Meerut: शक्तिधाम मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कन्दमाता की हुई पूजा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

23 Mar 2026

Meerut: उत्कर्ष शाखा की पारिवारिक सभा का हुआ आयोजन, नववर्ष-2083 एवं बरगद की छाव के नाम से हुआ कार्यक्रम

23 Mar 2026

Meerut: मिट्टी डालने को लेकर युवक को गोली मारी, पेट में लगने से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

23 Mar 2026

Meerut: रोटरी इंटरनेशनल डिस्टि्रक्ट 3100 के नवसंवतसर उत्सव में 15 विद्यालय लेंगे हिस्सा, विजेताओं को मिलेगा इनाम

23 Mar 2026

Meerut: राष्ट्रवादी मित्र मंडल ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को किया याद

23 Mar 2026

पल-पल बदल रहे मौसम को लेकर अलीगढ़ के किसानों की बढ़ रहीं धड़कनें, रिंकू शर्मा की रिपोर्ट

23 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed