{"_id":"69c2701e80c3521c9a05ac62","slug":"video-seven-people-injured-in-a-road-accident-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पुलिसकर्मी की गाड़ी ई-रिक्शा से टकराई, चार महिलाओं समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पुलिसकर्मी की गाड़ी ई-रिक्शा से टकराई, चार महिलाओं समेत सात घायल
गांव ब्राह्मणवाला के पास मंगलवार दोपहर को कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। आरोप है कि पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी ने अपनी फिगो कार की ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस टक्कर से ई-रिक्शा में सवार चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सभी घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना रतिया पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ई-रिक्शा में सवार होकर सभी लोग पंजाब के मानसा जिले के गांव कुलाना स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।