{"_id":"69c26e992e27239cbd066a8a","slug":"video-adc-una-mahendra-pal-gurjar-along-with-his-family-paid-obeisance-at-the-shrine-of-maa-chintpurni-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, नवरात्र मेले के प्रबंधों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, नवरात्र मेले के प्रबंधों का लिया जायजा
ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने परिवार सहित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर तथा कर्नल मुनीश धीमान ने उनका स्वागत किया। दर्शन व पूजा-अर्चना के उपरांत एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने नवरात्र मेले के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, श्रद्धालुओं की आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचते हैं, इसलिए प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।