{"_id":"6a514d772098381bbd0bbc92","slug":"electricity-pole-collapses-in-residential-area-power-supply-to-25-homes-disrupted-for-two-days-una-news-c-93-1-ssml1048-198153-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रिहायशी इलाके में टूटा बिजली का खंभा, 25 घरों की बिजली दो दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रिहायशी इलाके में टूटा बिजली का खंभा, 25 घरों की बिजली दो दिन से ठप
Sat, 11 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चुरुडू के वार्ड नंबर 1 और 2 में अंधड़ और बिजली गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुए पोल को बदलने का कार्य स्थानीय विरोध और भूमि विवाद के चलते अटक गया है। इसके कारण पिछले दो दिनों से करीब 25 परिवार अंधेरे में हैं।
शुक्रवार को वार्ड-2 के रिहायशी क्षेत्र में लगा बिजली का पोल टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि पोल एक पेड़ में फंस गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि पेड़ का सहारा नहीं मिलता तो पोल किसी मकान या वहां से गुजर रहे व्यक्ति पर गिर सकता था। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से 15 से 20 घरों की बिजली लाइन गुजरती है। घटना के बाद बिजली बोर्ड की टीम नया पोल लेकर मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने पहले वाले स्थान पर नया पोल लगाने का विरोध कर दिया। इसके बाद बोर्ड ने वैकल्पिक स्थान पर पोल लगाने का प्रयास किया लेकिन वहां भी निजी भूमि में पोल लगाने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके चलते समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुराना पोल लंबे समय से जर्जर था और इसकी जानकारी पहले भी बोर्ड को दी गई थी। उनका कहना है कि आबादी के बीच दोबारा पोल लगाने से भविष्य में फिर हादसे का खतरा बना रहेगा, इसलिए बोर्ड सुरक्षित स्थान पर ही पोल स्थापित करे।
विज्ञापन
उधर, विद्युत उपमंडल अंब के सहायक अभियंता जुगल किशोर ने अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र में बताया कि 11/0.4 केवी, 100 केवीए वितरण ट्रांसफार्मर से संबंधित पीसीसी पोल अंधड़ से क्षतिग्रस्त हुआ है। भूमि विवाद के कारण कार्य नहीं हो सका। विद्युत बोर्ड ने मामले में प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सूचना जिला दंडाधिकारी ऊना, एसडीएम अंब, थाना अंब तथा ग्राम पंचायत चुरुडू को भी भेजी गई है।