फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The plan to build a multi-storey building in place of the old bus stand is on hold.

Una News: पुराना बस स्टैंड के स्थान पर बहुमंजिला भवन बनाने की योजना लटकी

Sat, 11 Jul 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The plan to build a multi-storey building in place of the old bus stand is on hold.
ऊना। शहर के बीचोंबीच स्थित पुराने बस स्टैंड की जगह बहुमंजिला व्यावसायिक भवन बनाने की योजना तीन साल बाद भी कागजों से आगे नहीं बढ़ पाई है। सरकार की ओर से पुराने बस स्टैंड को हटाकर आधुनिक बहुमंजिला भवन विकसित करने की घोषणा की गई थी लेकिन अब तक परियोजना पर कोई ठोस काम शुरू नहीं हो सका है। इस कारण पुराना बस स्टैंड भवन लगातार जर्जर होता जा रहा है और इसकी स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। भवन की दीवारों और छत पर जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं जबकि प्लास्टर भी उखड़ चुका है। भवन के आसपास भी अव्यवस्था का माहौल है। करीब तीन वर्ष पहले इस स्थान पर बहुमंजिला भवन बनाने की योजना की घोषणा की गई थी। प्रस्तावित भवन में व्यावसायिक प्रतिष्ठान, पार्किंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जानी थी जिससे शहर को बेहतर व्यावसायिक और यातायात सुविधाएं मिल सकें। हालांकि योजना की घोषणा के बाद परियोजना में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हो सकी। बता दें कि पुराना बस स्टैंड शहर के बीचों बीच स्थित है। ऐसे में इस जगह का कोई प्रयोग नहीं हो पा रहा है। यदि यहां आधुनिक बहुमंजिला भवन का निर्माण होता है तो व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी विकसित हो सकती हैं।
विज्ञापन



प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान
जिला मुख्यालय में नया बस स्टैंड बनने के बाद से पुराने बस स्टैंड का स्थान काफी समय से खाली है। एचआरटीसी की तरफ से उक्त स्थान पर खाली पड़ी जगह पर पार्किंग का संचालन हो रहा है लेकिन बस स्टैंड के भवन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन



इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर भवन के निर्माण व उचित रखरखाव को लेकर प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।
-जतिन लाल, उपायुक्त ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed