फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to close the Industrial Development Agency, Mehatpur.

Una News: उद्योग विकास एजेंसी मैहतपुर को बंद करने की मांग

Sat, 11 Jul 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demand to close the Industrial Development Agency, Mehatpur.
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में सफाई बंदोबस्त पूरी तरह से फेल हो गए हैं। यह बात स्थानीय वार्ड एक निवासी युवा उद्यमी एवं समाजसेवी अभिषेक कौशल ने कही। उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को ई-मेल के माध्यम से पत्र लिखकर जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के तहत आती उद्योग विकास एजेंसी (आईएडीए) को बंद करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था तथा रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था करने में डीआईसी सहित आईएडीए तथा स्थानीय उद्योग संघ पूरी तरह से नाकाम साबित हो गया है। उन्होंने बताया कि उद्योगों के आसपास 10-10 फीट ऊंचे भांग के पौधे तथा झाड़ियां उग गई हैं। गंदे पानी की नालियों की सफाई करके कचरे को सड़कों के किनारे ही फेंका जा रहा है। जब उद्योग विकास एजेंसी स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में कोई काम ही नहीं कर पा रही है, तो ऐसे में इस विकास एजेंसी का को औचित्य नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed